प्रशासन का एक्शन : 12 घंटे में दुष्कर्मी गिरफ्तार, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये

प्रशासन का एक्शन : 12 घंटे में दुष्कर्मी गिरफ्तार, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गुंडे, बदमाश, माफिया, दुष्कर्मियों (Rapist) के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। अशोकनगर जिला प्रशासन ने आज मंगलवार को एक दोहरी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्मियों को ना सिर्फ 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिए बल्कि उनके अवैध निर्माण भी गिरा दिए।

जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 28 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि मुर्गा मार्केट स्थित शादी हॉल के एक कमरे में ले जाकर  सोहेल खान नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, सोहेल के इस घिनौने काम में शादी हॉल के मालिक के बेटे दानिश खान ने भी साथ दिया।

ये भी पढ़ें – MP Board : 1 अप्रैल से शुरू होगी 5वी और 8वीं की परीक्षाएं, महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी, पालन करना होगा अनिवार्य

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। जब प्रशासन ने घटना स्थल शादी हॉल के बारे में जानकारी निकलवाई तो वो अवैध अतिक्रमण निकल जिसे जिला प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें – ONGC Recruitment 2022 : 36 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन के लिए एक दिन शेष

[dgv_vimeo_video id=”693573533″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews