सड़कों पर प्रशासनिक अमला, दुकानदारों को फूल देकर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की अपील

कोरोना

मुंगावली, अलीम डायर। विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस (corona virus) की दूसरी लहर (second wave) के बाद प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना केसेस कम है उन जिलों में प्रदेश सरकार द्वारा स्थिति सामान्य होने पर लॉकडाउन (lockdown) हटाकर धीरे धीरे अनलॉक किया जा रहा है। अशोकनगर (ashoknagar) जिले सहित सभी तहसीलों में हफ्ते में एक एक दिन छोड़कर तीन-तीन दिन दुकान खोलने के निर्देश दिए गए हैं वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने नगर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाएं।

यह भी पढ़ें… कलेक्टर का ऑक्सीजन मैनेजमेंट, हर जगह हो रही जमकर तारीफ

इसी सिलसिले में मुंगावली नगर में प्रशासनिक अमला एक बार फिर सड़कों पर उतरा। आज के दिन खुलने वाली सभी दुकानों पर जाकर दुकानदारों को फूल देकर उनसे अपील की गई कि वे दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं। ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज कराएं और बिना मास्क लगाएं ग्राहकों को सामान न दें साथ ही ग्राहकों को वैक्सीन लगवाने की सलाह दे और उन्हें जागरूक करें।इस दौरान नगर में बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों पर सो ₹100 की चालानी कार्रवाई भी की गई और उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें… काम पर जल्द लौटेंगे king khan, सोशल मीडिया के माध्यम से दिया संकेत

कोरोना

कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के दौरान प्रशासनिक अमले में पुलिस विभाग से थाना प्रभारी प्रदीप सोनी राजस्व विभाग से तहसीलदार दिनेश सावले नायब तहसीलदार शैलेंद्र भार्गव पटवारी जितेंद्र शर्मा एवं नगर परिषद कर्मचारी और भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews