अशोकनगर : शेयर ब्रोकर पर गोली व चाकू से हुआ जानलेवा हमला

अशोकनगर : शेयर ब्रोकर पर गोली व चाकू से हुआ जानलेवा हमला

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलाला मिल रोड पर शेयर ब्रोकर एवं ऑनलाइन करोवार का काम करने वाले व्यापारी विपिन पाटनी पर दो युवकों ने पहले कट्टे से गोली चलाई इसके बाद दो अलग-अलग चाकू से उस पर हमला भी किया। गनीमत रही गोली पाटनी के शरीर को छू कर निकल गई। चाकू के वार को उन्होंने हाथ से रोक लिया। इस बीच उनके हाथ पर घाव हो गया है। दोनों युवकों की पहचान अशोक नगर की छेगरा कॉलोनी में रहने वाली युवकों के रूप में की गई है जिनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

यह भी पढ़े… MP Transfer: नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, यहाँ देखें लिस्ट

दरअसल, इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग रहे थे तभी दोनों युवकों कि मोटरसाइकिल फिसल गईं। इस कारण स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया एवं पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि वारदात में उपयोग किए गए कट्टा एवं दो चाकू तथा एक कारतूस घटनास्थल पर बरामद किये गए है। साथ ही घायल युवक विपिन पाटनी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवकों ने पकड़े जाने के बाद इस घटना को करने के लिए किसी व्यक्ति के द्वारा उन्हें भेजने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि अभी उन सभी मुद्दों पर जांच की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
अशोकनगर : शेयर ब्रोकर पर गोली व चाकू से हुआ जानलेवा हमला