परियोजना अधिकारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

परियोजना अधिकारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

बालाघाट, सुनील कोरे। लगातार कार्रवाई के बावजूद सरकारी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत (Bribe) लेने से डर नहीं रहे।  आज एक और रिश्वतखोर अधिकारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बैहर परियोजना में पदस्थ परियोजना अधिकारी देवलक्ष शर्मा ने एक महिला से उसका नियुक्ति आदेश देने के बदले रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त (Lokayukta Action) ने परिजोजना अधिकारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार (Project officer arrested for taking bribe) कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने बालाघाट में एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्यवाही बैहर में की है। जानकारी के अनुसार हिर्री निवासी ममता मरकाम का चयन लूट आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर हुआ था।  चयनित होने पर आदेश के लिए वो परियोजना अधिकारी देवलक्ष शर्मा के पास गई तो उन्होंने 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन सौदा 10,000 रुपये में तय हुआ था। सहायिका ने 5,000 रुपये परियोजना अधिकारी कोड़े दिए और वीडिया बना लिया।

ये भी पढ़ें – Dewas News : जिला अस्पताल से नवजात बच्ची गायब, चोरी की आशंका

रिश्वत देने का वीडियो बनाने के बाद ममता मरकाम ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर कार्यालय (Lokayukta Jabalpur Action) में की। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने परियोजना अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की। और आज  लोकायुक्त निरीक्षक जीएस मर्सकोले के नेतृत्व में लोकायुक्त पुलिस ने परियोजना कार्यालय बैहर में परियोजना अधिकारी देवलक्ष शर्मा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने देवलक्ष शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवासरण अधिनियम की धाराओें के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

ये भी पढ़ें – राजधानी भोपाल को मिली बड़ी सौगात, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का होगा निर्माण

जानकारी के अनुसार अधिकारियों के चहेते देवलक्ष शर्मा को बैहर परियोजना के साथ ही बिरसा परियोजना का प्रभार है, बताया जाता है कि दोनो ही परियोजना बड़ी है, मालदार पद पर बैठे रहने वाले परियोजना अधिकारी के कार्यो को लेकर भी जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार समूहों को आंगनबाड़ी में पोषण आहार सप्लाई मामले में इनकी खासी दिलचस्पी होती है।

ये भी पढ़ें – MP News : प्रशांत किशोर की भूमिका को लेकर कमल नाथ ने कही ये बड़ी बात

बहरहाल लांजी में नगर परिषद निर्माण शाखा प्रभारी उपयंत्री शर्मा को गिरफ्तार करने के तीन दिन बाद ही लोकायुक्त पुलिस ने परियोजना अधिकारी को ट्रेप कर रिश्वतखोरों में हड़कंप मचा दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews