
Balaghat News : बालाघाट में 9 सितंबर की देर शाम महावीर चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मां ज्वेलर्स शॉप में सोने की चैन खरीदने महिला के साथ आए पुरूष ने दुकानदार के सामने 5 से 7 चैन चुराकर भाग गया। जिसे दुकानदार ने पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। वहीं, समझदारी दिखाते हुए दुकान संचालक ने दुकान का चैनल गेट लगा दिया। जिससे साथ आई महिला भागने में असफल रही। बता दें कि ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल, पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची है और उससे लगातार पुछताछ कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”862812879″]
यह था पूरा मामला
दरअसल, कल देर करीब रात 7 बजे बुआ-भतीजे की जोड़ी महावीर चौक स्थित मां ज्वेलर्स पहुंची, जहां दोनों ने दुकान में बैठे पियूष सोनी से सोने की चैन दिखाने को कहा। जब पियूष सोने की चैन दिखा रहा था तो दोनों आपस में चेन को लेकर चर्चा कर रहे थे। लगभग घंटे भर दुकान में बैठकर पसंद-नापसंद करते जा रहे थे। इसी बीच महिला के साथ भतीजा बनकर आया शख्स महिला को वहीं छोड़कर लगभग आधा दर्जन चैन लेकर फरार हो गया। एकाएक हुई इस घटना से हड़बड़ाए पियूष ने काउंटर से तत्काल बाहर निकालकर शोर मचाया।
[dgv_vimeo_video id=”862813339″]
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी लगते ही वहां हड़कंप मच गया और सभी व्यापारी एकजुट हो गए। हालांकि, महिला का कहना है कि उस शख्स से उसका कोई रिश्ता नहीं है। फिलहाल, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ की और महिला को थाना लाया है। जिससे पूछताछ के बाद ही साफ हो सकता है कि आखिर महिला और शख्स के बीच आपस में क्या रिश्ता है, वह कौन है और कहां से आये थे लेकिन इस घटना ने एक बार फिर व्यापारियों को आगाह कर दिया है कि वह सतर्क रहे।

सराफा की तीसरी घटना
इस मामले में व्यापारी मोनिल जैन ने कहा कि यह सराफा की तीसरी घटना है, जिसमें अज्ञात शख्स दुकान में पहुंचकर जेवरात लेकर भाग गए है। हमारी मांग है कि ऐसी घटनाओं को देखते हुए यहां गश्त पाईंट बनाया जाए ताकि घटनाओं पर अंकुश लग सके।
[dgv_vimeo_video id=”862812248″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

