निकाय चुनाव 2021: एक और बड़ा झटका, 3 कांग्रेस पार्षद समेत 40 कार्यकर्ता BJP में शामिल

कांग्रेस

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। निकाय चुनाव (Municipal Election 2021) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है।  बड़वानी में अंजड़ नगर परिषद के वर्तमान 3 कांग्रेसी पार्षदों और 40 से अधिक कार्यकर्ताओ सहित ने बीजेपी (BJP) ज्वाइन कर ली है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़े.. किसानों के लिए नया विधेयक लाने की तैयारी में शिवराज सरकार, ये हो सकते है प्रावधान

दरअसल, आज बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह चौहान की माताजी के देहावसान हो जाने पर उनके यहां शोक संवेदनाए व्यक्त करने आये थे।इसके बाद उन्होंने  ममई माता मंदिर प्रांगण में हितग्राही सम्मेलन में शिरकत की थी, उसी दौरान अंजड़ नगर परिषद के वर्तमान 3 कांग्रेसी पार्षद वार्ड 04 की मंजुला राकेश पाटीदार, वार्ड 10 के कुलदीप पाटीदार, वार्ड 01 के मुकेश मनोहर मोरे एवं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अतुल पाटीदार, पूर्व पार्षद राकेश पाटीदार, कांग्रेस के वरिष्ठ मुकेश पाटीदार, सोहन पहलवान, मुकेश चौहान, रामदास मोरे, राहुल यादव, महेंद्र गोपीलाल सहित 40 से अधिक कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्षद कुलदीप पाटीदार, राकेश पाटीदार एवं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अतुल पाटीदार ने बताया कि कांग्रेस की गलत रीति नीति एवं वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष की तानाशाही के चलते नगर में गरीबो के हित के सारे काम बन्द पड़े है। तथा हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यो से प्रभावित हो कर आज मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी है। हमारा लक्ष्य गरीबो को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना है तथा नगर में विकास कार्यो को गति देना है।

यह भी पढ़े.. Shivpuri News: भाजपा नेता और शिवपुरी SDM में तीखी नोंक-झोंक, वीडियो वायरल

वही अंजड़ मण्डल द्वारा मनावर से अंजड को जोड़ने वाले नर्मदा नदी पर पुल निर्माण का कार्य जल्द शुरू करने का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया तथा निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की बात कही तो मुख्यमंत्री ने कार्य शुरू करवाने का आश्वाशन दिया।

कांग्रेस

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews