नगर परिषद की इमारत भरभराकर गिरी, कोई जनहानि नहीं

नगर परिषद की इमारत भरभराकर गिरी, कोई जनहानि नहीं

बड़वानी, हेमंत नागज़ीरिया। नगर परिषद अंजड के मुख्य कार्यालय के आगे का हिस्सा सोमवार सुबह चार बजे अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि यह भवन घुसावलीया दिवान द्वारा 1908 के लगभग बनाया गया था।  सोमवार सुबह अचानक भवन भरभराकर ढह गया। अगर ये हादसा दिन में हुआ होता तो घटना गंभीर हो सकती थी क्योंकि उस समय वहां बड़ी संख्या में कर्मचारी और लोग मौजूद रहते हैं। भवन गिरने के समय वहां रात के चौकीदार ओंमकार बडौले मौजूद थे जिन्होने बताया की ये चार बजे की घटना है। सुबह भवन का कुछ हिस्सा गिरने की आवाज होने से वो अंदर की तरफ भागे और फिर पूरे कंम्पाउंड में धूल भर गई। इसके बाद उन्हें कुछ देर तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया। फिलहाल हादसे में कुछ सामान के नुकसान की खबर आ रही है। भवन गिरने के बाद नगर परिषद के कंम्पाउंड में रखे वाहनों को बाहर खडा करवा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews