Betul News : लाखों रुपए की सागौन लकड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Betul News : लाखों रुपए की सागौन लकड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Betul Teak Smuggling News : बैतूल जिले के मुलताई नागपुर हाईवे पर परमंडल चौराहे के पास वन विभाग टीम ने नागपुर की ओर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा। जिसमें खाली कार्टून के नीचे सागौन के लट्ठे ले जाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बैतूल के रास्ते नागपुर की ओर जा रहे हैं ट्रक में अवैध रूप से सागौन भरे होने की सूचना पर वन विभाग द्वारा ट्रक का पीछा किया जा रहा था। जो परमंडल चौराहे पर पकड़ा गया।

यह है पूरा मामला

पूरे मामले में वन विभाग के विजयानांतम टी डीएफओ दक्षिण वन मंडल बैतूल ने बताया है कि कल रात अधिकारी को सूचना मिली थी की एक गाड़ी में माल भरकर जा रहा है तो अधिकारी ने उड़नदस्ता दल बना कर भेजा जिसमें मुलताई रास्ते में हाईवे पर एक ट्रक मिला जिसके बाद ट्रक सहित ड्राइवर को भी हमने पकड़ा और रात से दल बनाकर जो सूचना मिली उसी के अनुसार हम अलग-अलग दल बनाकर नर्मदा पुरम, बैतूल जो भी जानकारी मिली है उसके हिसाब से कहां से काटा गया है कौन-कौन इसमें शामिल है उसकी जांच अभी चल रही है।

वन विभाग की ओर से ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। अभी माल का नाप नहीं हुआ है अनुमानित 3 से 4 लाख रुपए का माल माना जा सकता है। अभी जिस एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है वह गाड़ी का ड्राइवर है और मालिक है उसके पीछे कौन-कौन है इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम को देखकर ट्रक ड्राइवर द्वारा तेजी से ट्रक नागपुर की ओर भगाया जा रहा था, लेकिन वन विभाग की टीम ने लगातार उसका पीछा किया और उसको पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”812796085″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews