Hindi News

फूड विभाग की टीम ने घर में संचालित डेयरी पर मारा छापा, पढ़े पूरी खबर

Written by:Amit Sengar
Last Updated:

भिंड,सचिन शर्मा। मध्यप्रदेश के भिंड (Bhind) जिले में सफेद जहर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई की है, बता दें कि फूड विभाग की टीम ने फूप पुलिस के सहयोग से एक घर में संचालित डेयरी से भारी मात्रा में मिलावटी दूध समेत बहुतायत में नकली दूध तैयार करने की सामग्री और कैमिकल्स बरामद की हैं।

आपको बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने ग्राम चासड़़ थाना फूप स्थित सुनील जाटव पुत्र पोथीराम जाटव उम्र 36 साल लगभग के घर में स्थित डेयरी पर फूप पुलिस के सहयोग से दोपहर 12.30 बजे पर छापा मार कार्यवाही की गयी। मौके पर घर में ही डेयरी का संचालन होना पाया गया एवं घर के बाहर एक बुलेरो मैक्स लोडिंग क्र.एमपी 07 जीए 1607 खड़ी हुई थी। जिनमें तीन ड्रमों एवं चार छोटी टंकियों में लगभग 600 लीटर दूध बनाने का घोल रखा था। मौके पर सुनील जाटव से डेयरी संचालन हेतु खाद्य रजिस्ट्रेशन मांगे जाने पर वह लाने के बहाने मौके से फरार हो गया। घर के अन्दर तीन बोरी माल्टो डेस्ट्रिन पाउडर (एक पैक व दो खुली ) मात्रा लगभग तीस किलोग्राम एवं रिफाईंड तेल के तीस खाली टीन रखे हुए थे। मकान के बाहर वाले कमरे में एक टंकी में दो किलो घी, एक जार में लगभग डेढ़ किलो लिक्विड डिटर्जेन्ट, एक टंकी में लगभग दो किलो क्रीम रखी हुई पायी गई।

गौरतलब है कि डेयरी से दूध बनाने के घोल, क्रीम, घी, माल्टो डेस्ट्रिन पाउडर एवं लिक्विड डिटर्जेन्ट के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत जांच हेतु लिये गये एवं डेयरी परिसर में पाये गये अपदृव्यों को नियमानुसार जप्त किया गया। डेयरी संचालक सुनील जाटव के विरूद्ध थाना फूप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। छापामार कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता, रीना बंसल के द्वारा की गई दल के साथ थाना फूप की उ.नि. शिखा डण्डौतिया तथा पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews