Hindi News

Bhind : तालाब में नहा रहे 2 बच्चों की डूबने से मौत !

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Bhind : तालाब में नहा रहे 2 बच्चों की डूबने से मौत !

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। भिण्ड (Bhind ) के मेहगांव क्षेत्र के इमलिया गांव के तालाब (Pond) में नहा रहे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें एक12 वर्षीय अंकुश और दूसरा 13 वर्षीय अभिषेक की पानी में डूबने से मौत हो गई। इन दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने बचाने की बेहद कोशिश की लेकिन वे बच्चों को बचाने में सफल नहीं हो सके। मेहगांव पुलिस ने इमिलिया गांव पहुंचकर तालाब से बॉडी निकलवाई और पीएम के लिए अस्पताल भेजी है।

यह भी पढ़ें…इंदौर गोलीकांड आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, 28 तक पुलिस रिमांड पर

जानकारी के मुताबिक कुछ बच्चे आज सुबह अपने गांव से बरसात के मौसम में नहाने के लिए पास के ही तालाब में गए थे। इस दौरान दो बच्चे गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चों को बचाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन उनको सफलता नहीं मिल सकी। बाद में जब बच्चों का पता नहीं लगा पाए तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन चालू की। और कुछ देर बाद दोनों बच्चों की डेड बॉडी मिली जिन्हें मेहगांव अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें…पन्ना राज परिवार में फिर विवाद गहराया, राजमाता की शिकायत पर महारानी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews