
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक सिनेमाघर में युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भोपाल के संगम टॉकीज (Sangam Talkies Bhopal) में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का शो चल रहा था। इस दौरान एक मनचले ने पास ही में बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो महिला और अन्य लोगों ने मनचले की जमकर जूते-चप्पलों से पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें- नायब तहसीलदार के सामने दुकानदार ने खुद पर पेपर कटर से किया हमला, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रविवार सुबह इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बुक माय शो लिखी लाल रंग की टी शर्ट पहने एक युवक के साथ कुछ लोग जमकर मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान एक महिला, युवक की चप्पल से भी पिटाई लगा रही है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दीपावली के दूसरे दिन संगम टाकीज में फिल्म के इंटरवल के दौरान की घटना है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित कोई शिकायत अभी तक थाने नहीं पहुंची है।
[dgv_vimeo_video id=”643164185″]
