स्कूटर खरीदने के नाम पर युवक से हुई 70 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

स्कूटर खरीदने के नाम पर युवक से हुई 70 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले दिन पर दिन बढ़ते नजर आ रहे हैं। ठगों ने ठगी के अलग-अलग तरीके निकाल लिए हैं, जिससे वो लोगों को लूट रहे हैं। कहीं बिजली बिल के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही रही है, तो कहीं ऑनलाइन वेबसाइट पर चीजे बेचने के नाम पर लोगों की जेब पर हाथ साफ किया जा रहा है। भोपाल (Bhopal) में भी ऐसा ही केस सामने आया है।

हाल ही में भोपाल में दो पहिया वाहन बेचने के नाम पर एक युवक को 70 हजार की चपत लगा दी गई। युवक को दो पहिया वाहन खरीदना था और उसने सोचा कि वह ऑनलाइन खरीदी कर ले। इसके लिए उसने ओएलएक्स सहित अलग-अलग वेबसाइट पर विज्ञापनों को सर्च किया। सर्च के दौरान एक स्कूटर पसंद आने पर उसने दिए गए नंबर पर कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने स्कूटर का सौदा 70 हजार में तय किया।

Must Read- नर्मदा नदी में डूबे विदिशा के दो युवक, सर्चिंग कर रही NDRF की टीम

ठग ने युवक को स्कूटर के फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी भी भेज दी। इससे युवक को विश्वास हो गया कि स्कूटर और उसके कागजात बिल्कुल सही है। भरोसा करते हुए उसने आरोपी के खाते में 70 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए। युवक को इस बात की बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी कि उसके साथ बड़ा फ्रॉड हो जाएगा।

पैसे ट्रांसफर करने के बाद जब स्कूटर नहीं मिलने पर युवक ने उस नंबर पर वापस फोन किया तो फोन बंद आ रहा था। फिर से कोशिश करने पर लगातार नंबर बंद ही था। यह देखकर व्यक्ति ने अपने पास मौजूद खाते की जानकारी के आधार पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews