कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा- “पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध, चिंता न करें किसान”

कृषि मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद उपलब्ध है और किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये बात किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (kamal patel) ने बताया है कि वर्तमान में 3 लाख 18 हजार 263 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि एक लाख 31 हजार 454 मीट्रिक टन डीएपी और एक लाख 4 हजार 590 मीट्रिक टन एनपीके भी उपलब्ध है। कमल पटेल ने बताया कि पिछले 3-4 दिन में ही यूरिया, एनपीके और डीएपी के 26 रैक लग चुके हैं वहीं 2-3 दिनों में 21 रैक यूरिया, एनपीके और डीएपी पहुँचने वाला है। उन्होंने किसानों से अपील की है किवे  कानून अपने हाथ में नहीं लें, उर्वरकों की आपूर्ति लगातार जारी है।

Scindia की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, ग्वालियर-चंबल के लिए की यह बड़ी मांग

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्वरकों की काला-बाजारी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर एफआईआर भी दर्ज कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि खाद की आपूर्ति निचले स्तर तक करें, जिससे सभी को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके। कृषि मंत्री पटेल ने बताया है कि पिछले 3-4 दिन में यूरिया के 9 रैक आ चुके हैं और आगामी दो-तीन दिनों में 6.5 रैक यूरिया आने वाला है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार डीएपी के 9 रैक आ चुके हैं, जबकि अगले दो-तीन दिनों में 5 रैक और पहुँचने वाले हैं। एनपीके के भी 8 रैक आ चुके हैं, जबकि 10 रैक और आने वाले हैं। उपलब्धता के अनुसार नियमित रूप से जिलों को यूरिया, डीएपी और एनपीके पहुँचाया जा रहा है, जो कि सहकारी संस्थाओं के साथ ही निजी संस्थानों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि वर्तमान में कुल 3 लाख 18 हजार 263 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसमें रिटेलर के पास एक लाख 56 हजार 117 मीट्रिक टन, होल सेलर के पास एक लाख 13 हजार 106 मीट्रिक टन, कम्पनी, वेयरहाउस एवं कम्पनी जीआईटी के पास 30 हजार 580 मीट्रिक टन और होल सेलर जीआईटी के पास 18 हजार 460 मीट्रिक टन यूरिया है। इसी प्रकार डीएपी भी एक लाख 31 हजार 454 मीट्रिक टन उपलब्ध है, जिसमें रिटेलर के पास 53 हजार 249 मीट्रिक टन, होल सेलर के पास 42 हजार 644 मीट्रिक टन, कम्पनी, वेयरहाउस एवं कम्पनी जीआईटी के पास 24 हजार 700 मीट्रिक टन और होल सेलर जीआईटी के पास 10 हजार 860 मीट्रिक टन डीएपी है। श्री पटेल ने बताया कि वर्तमान में एनपीके खाद भी एक लाख 4 हजार 590 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसमें रिटेलर के पास 35 हजार 875 मीट्रिक टन, होल सेलर के पास 30 हजार 345 मीट्रिक टन, कम्पनी, वेयरहाउस एवं कम्पनी जीआईटी के पास 32 हजार 610 मीट्रिक टन और होल सेलर जीआईटी के पास 5 हजार 760 मीट्रिक टन एनपीके है। कृषि मंत्री ने बताया कि अक्टूबर माह में अब तक 2 लाख 79 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 3 हजार मीट्रिक टन डीएपी और 86 हजार मीट्रिक टन एनपीके वितरित किया जा चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews