आगामी चुनावों से पहले अरुण यादव ने की केन्द्र सरकार से ये बड़ी मांग

अरुण यादव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोयले का संकट गहराने लगा है, ऐसे में कांग्रेस ने राज्य और केन्द्र सरकार की घेराबंदी करना शुरू कर दी है।इसी कड़ी में अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने केन्द्र सरकार से मप्र के हिस्से का कोयले देने की मांग की है और मांग पूरी ना होने पर ‘कोयला यात्रा’ निकालने की बात कहीं है।

यह भी पढ़े.. सीएम का बड़ा फैसला, अब ये भी होंगे पेंशन के हकदार, खाते में आएंगे 3000 से 7000 तक रुपए

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूँ कि मप्र को उसके हिस्से का कोयला दो, नही तो हम जनता के हितों के लिए अपने हिस्से का कोयला लेकर रहेंगें, जिस तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने यूपीए सरकार के दौरान “कोयला यात्रा” निकाली थी, उसी तरह अब भी “कोयला यात्रा” निकालें।

यह भी पढ़े..EPFO: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ब्याज दर घटी, केन्द्र ने दी मंजूरी, जानें कब खाते में आएगा पैसा?

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि अन्यथा कांग्रेस पार्टी “कोयला यात्रा” निकालकर अपने हिस्से का कोयला लेगी, मैं शिवराज जी भी आग्रह करता हूँ कि वो भी इसमें साथ रहे । मप्र के पास कोयले के भंडार भरे हुए है, एक तरफ तो सरकार कहती है, कोयले की कमी नहीं है दूसरी तरफ कोयला आयात करके बिजली महंगी करने का प्लान बना लिया है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews