
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को मध्यप्रदेश से निर्वाचित बीजेपी की राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीक भोपाल पहुंची, यहाँ बीजेपी सांसद कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीक प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित बीजेपी कार्यकताओं के साथ विधानसभा पहुंचे जहा विधानसभा सचिव सुमित्रा बाल्मीकि और कविता पाटीदार को राज्यसभा सदस्यता के प्रमाण पत्र दिए गए।
राज्यसभा सदस्य निर्वाचित कविता पाटीदार ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज छोटे से कार्यकर्ताओं को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है निश्चित ही हमारा प्रयास रहेगा कि नीचे तक जो पात्र हितग्राहियों है उन्हे सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। वही निर्वाचित सुमित्रा बाल्मीक ने पत्रों से चर्चा में कहा महिलाओं को मूल धर्म से जोड़ना के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाएं चलाई है जिसमे महिलाओं को उद्यमी बनाना हमारे पवित्र सदन लोकसभा में हमारी बहनों को पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता हैं।
[dgv_vimeo_video id=”717039420″]
