Hindi News

भोपाल : अवैध रेत उत्खनन मामले को लेकर कांग्रेस विधायक ने सरकार पर बोला हमला, देखें वीडियो

Written by:Amit Sengar
Published:
भोपाल : अवैध रेत उत्खनन मामले को लेकर कांग्रेस विधायक ने सरकार पर बोला हमला, देखें वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांगेस ने एक बार फिर प्रदेश में रेत का अवैध उत्खनन होने का आरोप लगाकर शिवराज सरकार की घेराबंदी करना शुरू कर दी है।बता दें कि कांग्रेस के कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि MP में रेत के सभी ठेके निरस्त हो गए है इसके बावजूद सूबे के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी मंत्रियों के संरक्षण में ठेकेदार होशंगाबाद में स्टॉक के नाम पर रेत के अवैध उत्खनन को अंजाम दे रहे है।

यह भी पढ़े…Datiya News: क्रांतिकारी संजय बेचैन कल दतिया दौरे पर, धरने पर बैठे आदिवासियों के हितों की करेंगे बात

दरअसल, कांग्रेस विधयाक ने ठेकेदारों द्वारा न्यायालय को भी गुमराह करने का आरोप लगाया है साथ ही उन्होंने कहा है कि स्टॉक उठाने के नाम पर ठेकेदार जिला प्रशासन की नाक के नीचे अवैध उत्खनन कर रहे है जिन खदानों में रेत का स्टॉक नही वहां भी ठेकेदारों द्वारा अदालत में स्टॉक होना बताया जा रहा है विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में रेत से सरकार को अच्छा राजस्व मिलता था। लेकिन भाजपा की शिवराज सरकार में यह घटकर काफी नीचे आ गया और अवैध उत्खनन करने वाले रेत माफियाओं को खुला संरक्षण भी दिया जा रहा है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews