Bhopal News : थाना प्रभारी सहित पांच पर गिरी गाज, आरोपी ने थाने में लगाई थी फांसी

Bhopal News : थाना प्रभारी सहित पांच पर गिरी गाज, आरोपी ने थाने में लगाई थी फांसी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal News) के कमला नगर थाने में एक आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या करने के गंभीर मामले में थाना प्रभारी सहित पांच कर्मचारियों पर गाज गिरी है। सभी को लाइन अटैच किया गया है। इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश भी हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक थाने में बंद आरोपी गोलू ने चादर की रस्सी बनाई और हवालात कुंदे से लटककर फांसी लगा ली (suicide in police station) घटना शनिवार तड़के 5 बजे के आसपास की है। घटना को सबसे पहले संतरी ने देखा उसे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। गोलू पर उसकी भाभी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे उसे शुक्रवार को पुलिस थाने लाया गया था और शनिवार को दिन में कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन उससे पहले ही उसने आत्म हत्या कर ली। कुछ दिन पहले ही गोलू के भाई की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें – नहीं रुकेगा कर्मचारी का वेतन और पेंशन, जून महीने में होगा भुगतान, सामने आया वित्त मंत्री का बड़ा बयान

हवालात में आत्म हत्या जैसे गंभीर मामले पर पुलिस के आला अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया और कमला नगर थाना प्रभारी शहवाज खान, नाइट अफसर एसआई लक्ष्मण राय, विवेचक एएसआई चंद्रहास चौबे और हवलदार जगदीश पाटिल को लाइन अटैच (Five policemen line attached) कर दिया।

ये भी पढ़ें – चिंतन शिविर 2022: अक्टूबर में जनता के बीच जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी के निशाने पर भाजपा और संघ

बड़ी बात ये है कि फांसी लगाए जाने की पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। घटना की न्यायिक जाँच शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और न्यायिक जाँच ले बाद जो सुबूत सामने आएंगे उस हिसाब से दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें – बचपन में देंगे ऐसा आहार, तो उम्रभर बीमारियों से दूर रहेंगे बच्चे!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews