Hindi News

भोपाल : बकानिया भौंरी में टैंकर ब्लास्ट मामला, दूसरे ड्राइवर ने भी तोड़ा दम, तीसरे की भी हालत नाजुक

Written by:Harpreet Kaur
Published:
भोपाल : बकानिया भौंरी में टैंकर ब्लास्ट मामला, दूसरे ड्राइवर ने भी तोड़ा दम, तीसरे की भी हालत नाजुक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल-इंदौर बायपास स्थित बकानिया भौंरी में टैंकर ब्लास्ट मामलें में दूसरे ड्राइवर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, कल सुबह ही एक ड्राइवर ने दम तोड़ा था वही शाम को दूसरे ड्राइवर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के डिपो में 21 अक्टूबर को टैंकर ब्लास्ट हुआ था।

यह भी पढ़ें… MPESB : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 15 नवंबर अंतिम तिथि, जानें पात्रता और नियम

अब तक इलाज के दौरान 2 ड्राइवरों की मौत हो चुकी है। 30 साल के सलमान ने सोमवार तड़के भोपाल के चिरायु अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। देर रात घायल ड्राइवर शानू की भी मौत हो गई। अभी 5 घायलों को इलाज चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है। वही घटना की जांच जारी है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews