भोपाल : यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में चले वाटर कैनन, भारी पुलिस बल ने रोका यूथ कांग्रेस को आगे बढ़ने से

भोपाल : यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में चले वाटर कैनन, भारी पुलिस बल ने रोका यूथ कांग्रेस को आगे बढ़ने से

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के भोपाल में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी आमने सामने आ गए है, शिवराज सरकार के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और NSUI के सदस्य पीसीसी से सीएम हाउस का घेराव करने निकले लेकिन पीसीसी से कुछ दूरी पर ही भारी पुलिस बल ने उन्हे रोक लिया, इस दौरान कार्यकर्ताओ पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई, वही पुलिस बल ने बैरीकेट्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रोने का प्रयास किया, दोनों ही तरफ़ से जोर अजमाइश मौके पर नजर आई, एक तरफ़ युवा कांग्रेसी किसी भी तरह से बैरीकेट्स को पार कर आगे निकलने की होड में नजर आए वही पुलिस बल भी उन्हे किसी भी कीमत पर आगे निकलने से रोकने में जुटा रहा।

यह भी पढ़ें….  MP : हाई कोर्ट ने उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, मिलेगा लाभ, 1255 पदों पर होगी भर्ती, रजिस्ट्रार को नोटिस जारी

पीसीसी के बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने व्यापम चौराहे से सीएम हाउस जाने की कोशिश की लेकिन उन्हे पीसीसी से महज कुछ दूरी पर ही रोक लिया गया, इस प्रदर्शन में करीबन 3 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए, इसके साथ ही  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष​​​​​​​ श्रीनिवास बीवी, आगर विधायक विपिन वानखेड़े, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा, इशिता सेढ़ा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

देखिए प्रदर्शन के नज़ारे 

[dgv_vimeo_video id=”708991130″]

[dgv_vimeo_video id=”708991874″]

[dgv_vimeo_video id=”708995155″]

[dgv_vimeo_video id=”708995581″]

[dgv_vimeo_video id=”708996190″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews