BJP ने की अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी (BJP) में तैयारियां शुरु हो गई है।पार्टी से लेकर संगठन स्तर तक मजबूती के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है।अब बीजेपी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह  (BJP MP and National General Secretary Bhola Singh)को अनुसूचित जाति मोर्चा मध्य प्रदेश प्रभारी की  जिम्मेदारी सौंपी गई है।वही राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल सूद को सह प्रभारी बनाया गया है। 

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पदाधिकारियों को सौंपे जिलों के प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसी के साथ घटिया विधानसभा से पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सतीश मालवीय अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाया गया है। SC मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह (BJP SC Morcha National President Lal Singh Arya)  आर्य ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और मोर्चा प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियो की नियुक्ति की गई।सभी को बधाई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews