विधानसभा घेराव पर BJP का पलटवार, विधायक लोधी बोले- कांग्रेस अब चंबल में दफ़न हो चुकी, सारंग और रामेश्वर शर्मा का भी प्रहार

मध्य प्रदेश कांग्रेस भाजपा सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने, किसानों को खाद बीज उपलब्ध नहीं कराने, अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पाने जैसे गंभीर आरोप लगा रही है और लगातार हमलावर है ।
congress vidhansbha protest

BJP counterattack on Congress assembly siege: मध्य प्रदेश में खाद संकट का आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विधानसभा का घेराव किया, कांग्रेस नेता खाद के कट्टे (बोरे) लेकर प्रदर्शन करते दिखाई दिए, कांग्रेस ने सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी करने और उनको खाद उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लगाये, कांग्रेस के आरोप पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कालाबाजारी कांग्रेस करती है पहले वो ये बताये कि जो खाद वो लेकर आई वो उसे मिली कहाँ से? भाजपा विधायक ने तो यहाँ तक कहा कि कांग्रेस अब चंबल में दफ़न हो चुकी है उसके पास कुछ नहीं बचा।

मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार एक साल पूरे होने पर जन कल्याण पर्व मना रही है इस बीच आज कांग्रेस ने  आज सोमवार को सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन किया, “जवाब दो हिसाब दो” का नारा लगाते हुए सरकार से चुनावी वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगा आज जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, कमलनाथ, अरुण यादव, सचिन यादव, जयवर्धन सिंह सहित अन्य कई बड़े नेता ताकत दिखाते दिखाई दिए।

खाद के कट्टों पर सवाल, कांग्रेस पर कालाबाजारी के आरोप 

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया,  भाजपा के तेज तर्रार विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस कोई हंगामा नहीं कर रही तमाशा कर रही है, ना सदन में चर्चा का विषय है ना इनके पास सड़क पर लड़ने के लिए लोग हैं ये प्रदर्शन कांग्रेस केअंतर्कलह का प्रदर्शन है उन्होंने कहा कि किसान को खाद की कमी नहीं है। आरोप लगते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि खाद की कालाबाजारी कांग्रेस करती है वर्ना बताये उसे ये खाद की बोरी कहाँ से मिली? उन्होंने कहा किसान के खेत तक खाद पहुंच रहा है लेकिन अब कांग्रेस को खाद पानी नहीं मिल रहा वो सूख जाएगी।

विधायक लोधी बोले- चंबल में दफ़न हो चुकी है कांग्रेस 

एक और तेज तर्रार विधायक प्रीतम लोधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस अब चंबल की गहराइयों में दफ़न हो चुकी है उसका कुछ नहीं हो सकता, वैसे भी कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है, भाजपा सरकार ने इतना कुछ किया है जनता के लिए कि जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की, हमारी सरकार जन्म से मृत्यु तक जनता के साथ है।

गुटों और गिरोह में बंटी कांग्रेस कुर्सी बचाने की प्रतिस्पर्धा के कारण कर रही प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा अपनी कुर्सी बची रहे और 10 जनपथ में ये सन्देश जाये कि हम भी है इसलिए बिना किसी मुद्दे के प्रदर्शन करना लोकतंत्र में अनुमतिलायक नहीं है। उन्होंने कहा मप्र की जनता ने  कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी है इसलिए उसे स्वीकार करते हुए विधानसभा का उपयोग सकारात्मक विषयों पर करेंगे तो ज्यादा जनता का लाभ होगा। मंत्री बोले गुटों और गिरोह में बंटी कांग्रेस अपनी अपनी कुर्सी बचाने की प्रतिस्पर्धा के कारण ये प्रदर्शन कर रही है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1868559207102071178

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews