बीजेपी नेता डॉ रमेश दुबे की ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात, मध्य प्रदेश में वीजा कार्यालय खोलने की मांग की

बीजेपी नेता डॉ रमेश दुबे की ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात, मध्य प्रदेश में वीजा कार्यालय खोलने की मांग की

Dr. Ramesh Dubey met Jyotiraditya Scindia : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। यहां उन्होने मध्यप्रदेश में वीजा कार्यालय खोलने की मांग रखी। डॉ दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मांग पत्र देते हुए आग्रह किया कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लोगों को वीजा बनवाने में आसानी हो, इसके लिए यहीं वीजा कार्यालय खोला जाए।

डॉ रमेश दुबे ने कहा कि वीजा बनवाने के लिए एमपी और छत्तीसगढ़े के निवासियों को दिल्ली या अहमदाबाद जाना पड़ता है और काफी मशक्कत के बाद उनका वीजा बन पाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक नवीन वीजा कार्यालय मध्यप्रदेश में खोला जाएय़ यदि नवीन कार्यालय मध्यप्रदेश में खोला जाता है तो दोनों प्रदेश के 110 जिलों को लाभ होगा और लोगों को दिल्ली एवं अहमदाबाद नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वीजा कार्यालय मध्यप्रदेश में खोले जाने से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के के छात्रों को विदेश में शिक्षा ग्रहण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और लोगों को बहुत सहूलियत होगी।

इस मांग को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सहमति जताते हुए कहा कि जल्द ही इस विषय पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय कार्रवाई करेगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को “मोदी@20” नाम की पुस्तक भी भेंट की और भिण्ड जिले में आने का न्योता दिया जिस पर मंत्री सिंधिया ने सहर्ष हामी भरते हुए कहा कि भिण्ड सहित समूचा ग्वालियर-चम्बल अंचल मेरा परिवार है और वे जल्द ही वहां आएंगे। केंद्रीय मंत्री ने डॉ रमेश दुबे से भिण्ड के विकास पर भी चर्चा की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews