Hindi News

रामेश्वर शर्मा का तंज, कांग्रेस 100 राहुल गांधी को बुला ले, कुछ फर्क नहीं पड़ेगा, महफ़िल तो दिग्विजय सिंह ही लूटेंगे

Written by:Atul Saxena
Published:
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ये कितने शर्म की बात है कि एक कार्यकर्ता अपना पैसा खर्च कर बैठकों में आ रहा है और उसे तुम गद्दार कह रहे हो तो जिस कांग्रेस को अपने कार्यकर्ता पर ही भरोसा नहीं है वो कार्यकर्ता पार्टी और राहुल गांधी पर कैसे भरोसा करेगा ।
रामेश्वर शर्मा का तंज, कांग्रेस 100 राहुल गांधी को बुला ले, कुछ फर्क नहीं पड़ेगा, महफ़िल तो दिग्विजय सिंह ही लूटेंगे

मध्य प्रदेश कांग्रेस 3 जून से प्रदेश में संगठन सृजन अभियान शुरु करने जा रही है, इसकी शुरुआत करने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं, पार्टी अपने अभियान को लेकर जबरदस्त प्रचार प्रसार कर रही है, पार्टी का मानना है कि ये अभियान न केवल कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि कार्यकर्ताओं के उत्साह, विश्वास और भागीदारी को भी नई दिशा देगा। उधर भाजपा ने कांग्रेस में चल रही उथल पुथल को लेकर तंज कसा है और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि संगठन सर्जन अभियान से जहाँ पार्टी को मजबूती मिलेगी, जिला अध्यक्षों को ताकतवर और अधिकार संपन्न बनाया जायेगा और पार्टी में मौजूद गद्दारों और भितरघातियों को चिन्हित कर उन्हें बहार का रास्ता दिखाया जायेगा, कांग्रेस की इस सोच पर भाजपा ने तंज कसा है, भाजपा के तेज तर्रार विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुटीले अंदाज में दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया है।

रामेश्वर शर्मा का तंज, दिग्विजय नीचे बैठकर कब किसे खींच लें पता नहीं 

रामेश्वर शर्मा ने मीडिया के सवाल पर कहा कि एक नहीं 100 जीतू पटवारी कितनी भी दुकान सजा लें दिग्विजय सिंह जब तक नीचे बैठेंगे वो हर व्यक्ति के पैरों को देखते रहेंगे और कभी भी खींच कर नीचे पटक देंगे कमलनाथ जी उस पीड़ा को भोग रहे हैं वे इसे अच्छी तरह जानते होंगे।

दिग्विजय सिंह पूरी सभा का मजा नीचे बैठकर ही ले लेते हैं

भाजपा विधायक ने कहा जब दिग्विजय सिंह हैं तब तक 100 राहुल गांधी आएं 100 राहुल गांधी जाएं, कुछ नहीं हो सकता दिग्विजय सिंह पूरी सभा का मजा नीचे बैठकर ही ले लेते हैं, दिग्विजय सिंह की ये चाल कांग्रेसी बाद में समझेंगे, 2-0 27 के बाद जीतू पटवारी का भी पता नहीं चलेगा।

लखन घनघोरिया ने मनाया लेकिन मंच पर नहीं आये दिग्विजय 

आपको बात दें संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस के नेता पिछले कई दिनों से सभाएं ले रहे हैं बैठक कर रहे हैं और यहीं से निकलकर सामने आ रही ख़बरें कांग्रेस संगठन पर सवाल खड़े कर रही हैं ,हाल ही में जबलपुर में आयोजित जह हिन्द सभा में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं बैठे, सामने कुर्सियों पर बैठे उन्हें मनाने पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया नीचे आये प्रणाम किया पैर छुए लेकिन दिग्विजय सिंह नहीं माने, रामेश्वर शर्मा ने इसी बात पर तंज कसा है।

राहुल गांधी की सभा में दिग्विजय पर रहेंगी सबकी की निगाहें

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ग्वालियर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में दिग्विजय सिंह भी शमिल हुए थे बताते हैं उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली थी तभी उन्होंने ऐलान किया था कि वे अब से मंच पर नहीं बैठेंगे, जबलपुर की सभा से ज्यादा चर्चा दिग्विजय के नीचे बैठने की हुई, अब चर्चा इस बात को ही रही है कि देखते हैं राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच पर बैठते हैं या फिर मंच के नीचे कुर्सियों पर।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews