उपचुनाव का रण: अब बूथ की जंग में जुटेगी बीजेपी, मैदान में उतरेंगे दिग्गज

बीजेपी सांसद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) में जीत के लिए भाजपा (BJP) एड़ी चोटी का जोर लगा रही है| दिग्गज नेताओं ने मैदान संभाल लिया है और कार्यकर्ता सम्मलेन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश फूंका जा रहा है| मंडल सम्मेलन के बाद अब भाजपा बूथ सम्मेलन (Booth Sammelan) करेगी|

पार्टी चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में यह तय किया गया है कि उपचुनाव वाली सीटों पर मंडल सम्मेलन खत्म होने के अगले दिन से ही पार्टी बूथ सम्मेलन में जुट जाएगी| 15 से 24 अक्टूबर तक बूथ सम्मेलन आयोजित होंगे। बीजेपी उपचुनाव वाले सभी विधानसभा सीटों में 7 हजार बूथ पर सम्मेलन करेगी।

अब तक 59 मंडल सम्मेलन आयोजित किये जा चुके हैं जो 14 अक्टूबर तक चलेंगे| इन सम्मेलनों में सीएम शिवराज से लेकर प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, नरेंद्र तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, फग्गन सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे बड़े नेता शामिल हो रहे हैं| वहीं अब उपचुनाव के देखते हुए चुनावी रणनीति बनाने के लिए बीजेपी ताबड़तोड़ बूथ सम्मेलन करेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews