CBSE Result 2021 : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे कर सकते है चेक

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीबीएसई बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट (CBSE 10th Result) जारी कर दिया है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट डिजिलॉ़कर पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष 99.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

यह भी पढ़े.. MP News: अब प्राध्यापकों ने उठाई एरियर-महंगाई भत्ते की मांग, आंदोलन की तैयारी

छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं, और स्कूल अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को अपना रोल नंबर नहीं पता है, वे cbseresults.nic.in पर रोल नंबर फाइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें महामारी की स्थिति सामान्य होने पर लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

सीबीएसई की ओर से जारी इवैल्यूएशन क्राइटेरिया (CBSE 10th Evaluation Criteria) के हिसाब से 10वीं के स्टूडेंट्स का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। 20 अंक स्टूडेंट्स के इंटर्नल एसेसमेंट के दिए जाएंगे। स्कूलों द्वारा स्टूडेंट्स के इंटरनल असेसमेंट सीबीएसई बोर्ड द्वारा भेजे जा चुके हैं, बचे हुए 80 अंकों में से स्टूडेंट्स को उनके शिक्षण सत्र में हुई टेस्ट या परीक्षाओं के आधार पर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

आपको बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 2021 के लिए देशभर के करीब 18 लाख छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद अब इन छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। कोरोना के कारण दूसरी साल सीबीएसई (CBSE 10th Exam) की परीक्षाएं रद्द हो गई थीं जिसके कारण रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन से तैयार किया गया है।हाल ही में 12वीं रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें इस साल सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कुल 99.37 फीसदी छात्रों को सफल घोषित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews