Cheetah Project : चीता उदय की मौत के बाद एक्शन मोड में सरकार, लापरवाहों पर गिरेगी गाज!

Cheetah Project : चीता उदय की मौत के बाद एक्शन मोड में सरकार, लापरवाहों पर गिरेगी गाज!

Cheetah Project : मादा चीता साशा की मौत के बाद नर चीता उदय की मौत ने चीता प्रोजेक्ट को तगड़ा झटका दिया है, दशकों बाद भारत की धरती पर एक बार फिर शुरू हुई चीतों की बसाहट के बीच कुछ महीनों में ही दो मौतों ने न सिर्फ चीता प्रेमियों में गुस्सा भर दिया है वहीं वन विभाग खासकर कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों की कार्यशैली एवं गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, अब मप्र सरकार एक्शन मोड में है, माना जा रहा है कि अब लापरवाहों पर गाज गिरना तय है।

17 सितम्बर को पीएम मोदी ने दिया था देश को तोहफा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितम्बर 2022 को भारत में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की, ख़ुशी की बात ये है कि इसके लिए मध्य प्रदेश की धरती को चुना गया, कूनो नेशनल पार्क श्योपुर में चीतों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, नामीबिया से लाये 8 चीतों को पीएम मोदी ने विशेष बाड़ों में छोड़ा और नए युग की शुरुआत हुई।

मप्र का कूनो नेशनल पार्क बना है चीतों का नया घर 

8 चीतों के बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते फिर लाये गए इन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष इंतजाम के बीच कूनो नेशनल पार्क में विशेषज्ञों की मौजूदगी में ख़ास बाड़ों में छोड़ा।  लेकिन इसी दरमियान फेंफडों के संक्रमण से ग्रसित हुई मादा चीता साशा ने दम तोड़ दिया, इसके सदमे से चीता प्रेमी उबर ही रहे थे कि कल रविवार को नर चीता उदय ने दम तोड़ दिया। साशा नामीबिया से लाये 8 चीतों के समूह में शामिल थी वहीं उदय दक्षिण अफ्रीका से लाये 12 चीतों के समूह में शामिल था।

दो चीतों की मौत ने दिया “चीता प्रोजेक्ट” को तगड़ा झटका 

चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत के कुछ ही महीनों में दो चीतों की मौत ने वन्य प्राणी प्रेमियों को हिला कर रख दिया, केंद्र से लेकर राज्य सरकार के बड़े अफसरों से इसे लेकर सवाल जवाब किये जा रहे हैं, कि आखिर जब उदय शनिवार को बिलकुल स्वस्थ थ था उसपर लगातार निगरानी रखी जा रही थी तो अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसे चक्कर आने लगे, उसे चलने में परेशानी होने लगी और उसकी मौत हो गई ।

चीता उदय की मौत के बाद लापरवाहों कर गाज गिरना तय  

चीता उदय की मौत के बाद उसका पीएम करने भोपाल वन विहार से वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डॉ अतुल गुप्ता आज कूनो नेशनल पार्क पहुंचे, उम्मीद की जा रही है कि पीएम करने के बाद वे शाम तक वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप देंगे जिसके बाद मालूम चलेगा कि आखिर चीता उदय की मौत के कारण क्या हैं ? लेकिन इस बीच एक चर्चा तेजी से चल रही है कि कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों की मौत के बाद लापरवाहों पर गाज गिरना तय है, कहा जा रहा है कि सरकार कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम शर्मा को वहां से हटा सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”820461503″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews