बैरागढ़ पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में हुक्का पीते मिले बच्चे, देखिए खास रिपोर्ट

बैरागढ़ पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में हुक्का पीते मिले बच्चे, देखिए खास रिपोर्ट

भोपाल, रवि नाथानी | मध्य प्रदेश के बैरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भू-माफियाओं, तस्करों सहित सट्टा, जुआ माफियाओं पर नकेल कसने का फरमान जारी कर रखा है। जिसके तहत कुछ दिन पहले मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में सटोरियों के ठिकानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई थी। जिसके तहत मामा का बुलडोजर भी चलाया गया था। इसके बावजूद भी प्रदेश में भू-माफियाओं, तस्करों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि भू-माफियाओं, सटेरियां जिले की पुलिस को खुले आम चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर स्पेशल दल का गठन करें और मामले की छानबीन करें, जिससे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। संतनगर (बैरागढ़) में हाई स्कूल ग्राउंड के पास होटल गोल्डन ग्रीक पर पुलिस ने छापा मारा तो युवा और बच्चे हुक्का पीते मिले।

यह भी पढ़ें – भोपाल टैंकर ब्लास्ट मामले में जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए विनोद ने तोड़ा दम, अब तक की तीसरी मौत

एक ओर सरकार दावा कर रही है कि प्रदेश से हुक्का बार खत्म हो गए हैं लेकिन राजधानी के उपनगर संत हिरदाराम नगर में सरकार के दावे पर सवालिया निशान लग गया है। एक होटल में मुखबिर की सूचना पर हुक्का प्रेमी मिले। गंभीर बात यह है कि छापे में बच्चों को भी पकड़ा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज संह चौहान के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ पूरे प्रदेश में हुक्काबारों पर छापेमार कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Indore : फर्जी आधार कार्ड से ले रहे OYO में एंट्री, बजरंगियों ने मुस्लिम युवक को रंगे हाथों पकड़ा

वहीं, दूसरी ओर बार संचालक बाज आने का नाम नहीं ले रहे। बता दें कि संतनगर(बैरागढ़) में हाई स्कूल ग्राउंड के पास होटल गोल्डन ग्रीक पर पुलिस ने छापा मारा तो युवा और बच्चे हुक्का पीते मिले। मुखबिर और बजरंग दल ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने धारा 6/7 सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम धारा 2003 के तहत की कार्रवाई है। होटल संचालक नाम अमन ग्वालानी ऊर्फ अमु बताया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई की गई हे। बता दें कि संतनगर, भोपाल और इंदौर क्राइम ब्रांच ने पहले भी इस होटल में कई बार संदिग्ध गतिविधियां की जानकारी मिलने पर मारा छापा मारा था।

यह भी पढ़ें – एक्शन मोड़ में मुख्यमंत्री, जुआ, सट्टा व अवैध रेत उत्खनन चरम सीमा के बाहर

आजकल के युवा वर्ग सट्टा एवं जुआ जैसे संगीन अपराध में बड़ी तेजी से संलिप्त होते जा हैं और हर कोई इस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सिटी थाना क्षेत्र में खुले आम जुआ सट्टे का कारोबार खूब चलता दिख रहा है जबकि हकीकत में यहाँ जुआरी सटोरियों के कारनामों को जानने के बाद भी पुलिस के स्थानीय और आला अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं और यही वजह है कि यह कारोबार सिटी थाना क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कॉफी फल फूल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अब खुलेआम जुआ सट्टा खेल रहे हैं और उनमें पुलिस का भी कोई डर नहीं नजर आ रहा हैं।

यह भी पढ़ें – MPESB MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ये रहेंगे नियम, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews