सीएम शिवराज ने किसानों को दिया भरोसा, MP में खाद की कमी नहीं, भ्रम फैलाने और गड़बड़ी करने वालों पर होगा एक्शन

सीएम शिवराज ने किसानों को दिया भरोसा, MP में खाद की कमी नहीं, भ्रम फैलाने और गड़बड़ी करने वालों पर होगा एक्शन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र में खाद (Fertilizer) की कमी के विपक्ष के आरोपों और किसानों को हो रही परेशानियों की खबरों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सामने आये। उन्होंने आज अपने संदेश में प्रदेश के किसानों से कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी  (Fertilizer Problem in MP) नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद के संबंध में भ्रम फैलाने वालों और गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध  कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि प्रदेश में खाद की पर्याप्त व्यवस्था है। निरंतर आपूर्ति की जा रही है, रैक आ रहे हैं लेकिन कुछ तत्व खाद के संकट (Fertilizer crisis in MP)  की अफवाह फैला कर अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। ऐसे भ्रम फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़ें – Lokayukta Action : 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते PWD Executive Engineer गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं आने देंगे। प्रदेश में खाद के रैक निरंतर आ रहे हैं। थोड़े समय के लिए तकनीकी कारणों से कुछ दिक्कत अवश्य आई थी जिसे दूर कर लिया गया है। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार किसानों को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध करवा रही है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने बताया उन्हें किसके लिए तड़प रहती है, इस विभाग को बताया अपना परिवार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निरंतर समीक्षा कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी जिलों में भ्रमण कर व्यवस्थाएँ भी देख रहे हैं। यहाँ आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में खाद की कालाबाजारी, खाद की किल्लत जैसी ख़बरें सामने आई थी जिसके बाद से कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर है , इसलिए मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews