सीएम शिवराज ने किया आयुष्मान योजना 2.0 का शुभारंभ, कही ये बड़ी बात

सीएम शिवराज ने किया आयुष्मान योजना 2.0 का शुभारंभ, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ‘आपके द्वार आयुष्मान 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने योजना के हितग्राहियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में कुछ हितग्राहियों को कार्य वितरित किए गए इसी के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

4 अगस्त को दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM Shivraj, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

सीएम ने कहा कि जनता की जिंदगी को आसान बनाना, जनता के कष्टों को कम करना, लोग अपना-अपना काम कर सकें, इसकी व्यवस्था बनाना, सरकार का काम है। वैसे तो यह सरकार सबकी है, लेकिन जो गरीब हैं, असमर्थ हैं, उनके लिए सबसे पहले है। उन्होने कहा कि गरीब के लिए रोटी, कपड़ा, मकान और दवाई का इंतजाम हो जाये, तो उसका जीवन आसान हो जाता है। आज हमने प्रदेश के ढाई करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरित किए हैं। इसमें 5 लाख रुपये तक इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था है।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि 7 अगस्त से मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत ‘अन्न उत्सव’ प्रारंभ हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होंगे, यह मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के गरीब भाई-बहनों को नि:शुल्क राशन का वितरण किया जायेगा। निर्धन परिवारों के बच्चों में भी अपार प्रतिभा है, इन्हें अवसर मिल जाये तो ये इतिहास रच सकते हैं। सीएम ने कहा कि हमने प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चों की पहली से लेकर उच्च शिक्षा तक की नि:शुल्क व्यवस्था की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews