ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में आज गरजेंगे दिग्विजय सिंह- सचिन पायलट, सियासी हलचल तेज

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में आज गरजेंगे दिग्विजय सिंह- सचिन पायलट, सियासी हलचल तेज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyoturaditya Scindia) के गढ़ से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। वह हेलीकॉप्टर (Helicopter) से मुंगावली (Mungavali) जाएंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया राम लोधी (Congress Candidate Kanahiya Raam Lodhi) के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

उधर राजस्थान के पूर्व डेप्युटी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) की सभाएं शिवपुरी (Shivpuri) के करेरा (Karera) से प्रारंभ होगी। उनके जरिए कांग्रेस गुर्जर वोटों (Gurjar Voters) को साधने का प्रयास करेगी। दिग्विजय सिंह मुंगावली (Mungavali) में सभा लेने के बाद अशोकनगर (Ashok Nagar) जाएंगे और अगले दिन दिग्विजय सिंह मुंगावली में पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) के साथ सभा लेंगे। 28 को रात्रि विश्राम ब्यावरा (Byawara) में करने के बाद 29 अक्टूबर को आगर मालवा (Aagar Malwa) के कानड़ (Kanad) में सभा और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे।

इधर सचिन पायलट करेरा के नरवर (Marwar), पोहरी (Pohari) के सतनवाड़ा (Satanwada), जौरा (Jata) के कैलारस (Kailaras), ग्वालियर और ग्वालियर पूर्व (Gwalior And Gwalior East) में सभाएं लेंगे, रात्रि विश्राम ग्वालियर में रहेगा। वह 28 अक्टूबर को मुरैना (Muraina) के रनचोली (Rancholi), मेहगांव (Mehgaon) के गोरमी (गोरमी), गोहद (Gohad), डबरा (Dabara) विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 5:00 बजे डबरा से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर पहुंचेंगे और ग्वालियर से सायं 6:00 बजे एक पत्रकार वार्ता (Press Conference) को संबोधित करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews