Hindi News

IPS अफसरों की डीपीसी सोमवार को, ADG और IG सहित DIG के नामों पर होगा विचार

Written by:Harpreet Kaur
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार यानि कल राजधानी भोपाल में आईपीएस अफसरों की डीपीसीहोने जा रही है। यह डीपीसी पिछले मगलवार को होनी थी लेकिन विधानसभा सत्र के चलते इसे टाल दिया गया था। अब नए साल में भोपाल सीपी और एडिशनल सीपी को प्रमोट किया जाएगा। कल यानि सोमवार को 11 आईपीएस अफसरों की डीपीसी होनी है इस डीपीसी में 1997 बैच के आईपीएस मकरंद देउस्कर, गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा, आईजी जबलपुर उमेश जोगा और प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आईजी बीएसएफ सोलोमन यश के मिंज 1 जनवरी 2022 से एडीजी के पद पर प्रमोट हो जायेंगे।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव ने दिया इस्तीफा

सोमवार को होने वाली डीपीसी में वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अफसरों को सिलेक्शन ग्रेड दिये जाने पर विचार किया जा सकता है । 2004 बैच के डीआईजी सीआईडी गौरव राजपूत, प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में पदस्थ संजय कुमार, एडिशनल सीपी इरशाद वली और भोपाल ग्रामीण डीआईजी संजय तिवारी 1 जनवरी 2022 को आईजी के पद पर प्रमोट हो जायेंगे। डीपीसी में 2008 बैच के आईपीएस मुरैना एसपी ललित शाक्यवार और प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में पदस्थ जयदेवन ए और शियास ए को डीआईजी बनाए जाने पर विचार होगा।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews