चुनाव आयोग का बड़ा फैसला-मप्र समेत इन राज्यों में होने वाले उपचुनाव टाले

चुनाव आयोग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते कहर को देखते हुए चुनाव आयोग (Election commission) ने 4 राज्यों की 3 लोकसभा (Lok Sabha constituency) और 8 विधानसभा (Assembly seat) सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को टाल दिया है।आयोग ने कहा है कि जब तक स्थिति ठीक नहीं होती है तब तक उपचुनाव नहीं होंगे।जब संक्रमण की रफ्तार कम हो जाएगी तो संबंधित राज्यों के अधिकारियों के साथ सलाह लेकर तारीखों पर फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े..मप्र में जल्द होगी तकनीशियनों की संविदा भर्ती, सीएम शिवराज सिंह ने दिए निर्देश

दरअसल, दादर एवं नगर हवेली, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh0 की खंडवा लोकसभा सीट और हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों हरियाणा में एलेनाबाद, राजस्थान में वल्लभनगर, कर्नाटकर में सिंदगी, मेघालय में राजाबाला और मॉरिगकेंग, हिमाचल प्रदेश में फतेहपुर और आंध्रप्रदेश में बाड़वेल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए इन्हें टाल दिया गया है।

यह भी पढ़े.. नरसिंहपुर एसडीएम का वीडियो वायरल, सीनियर सिटीजन से अभ्रद व्यवहार, गाली-गलौच

बता दे कि हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court)ने महामारी के बीच बंगाल चुनाव पर चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई थी और कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के लिए आयोग को ही जिम्मेदार ठहरा दिया था, हालांकि, हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के खिलाफ आयोग ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर गुरुवार को फैसला आना है, इसके पहले आयोग ने उपचुनाव टालने का फैसला किया है।

चुनाव आयोग

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews