मप्र के पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, सीएम शिवराज और सिंधिया ने जताया शोक

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind District) से दुखद खबर मिल रही है। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र (Mehgaon Assembly Constituency) के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरि सिंह नरवरिया का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार आज बुधवार को रीति रिवाजों के साथ किया गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा शोक जताया।

यह भी पढ़े.. भोपाल कलेक्टर का एक्शन-आदेश की अवहेलना पर 5 कर्मचारी निलंबित

हरी सिंह नरवारिया पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी रहे थे। दिवगंत महाराज माधव राव सिंधिया के राजनैतिक सलाहकार रहे थे।इन्हें सिंधिया का खास माना जाता था। यही कारण है कि 2020 में सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद ही कांग्रेस ने इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि मेहगाँव के पूर्व विधायक हरि सिंह नरवरिया जी के निधन की सूचना मिली है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को इस पीड़ा को सहने की क्षमता दें।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि भिंड के वरिष्ठ नेता, मेहगांव के पूर्व विधायक श्री हरि सिंह नरवरिया जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: नया सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि मेहगांव के पूर्व विधायक श्री हरि सिंह नरवरिया जी के निधन का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुख सहन करने का आत्मबल प्रदान करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews