अच्छी खबर : इस योजना में MP को देश में मिला दूसरा स्थान, PM Modi ने दिया अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर

अच्छी खबर : इस योजना में MP को देश में मिला दूसरा स्थान, PM Modi ने दिया अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के लिहाज से आज एक अच्छी खबर सामने आई है।  कभी पिछड़ा और गरीब प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।  मध्य प्रदेश की पिछले कई वर्षों में राष्ट्रीय स्टार की योजनाओं में अवार्ड मिले हैं। आज एक बार फिर मध्य प्रदेश को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड मिला है।  बड़ी बात ये है कि ये अवार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिया गया (PM Narendra Modi gave award to MP) है।

मध्य प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban)में बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड श्रेणी में देश में दूसरा स्थान (MP got 2nd position in Best Performing State Award category in PMAY (Urban)) मिला है। इसके साथ ही “पीएमएवाय अवार्ड्स-2021 : 150 डेज चेलेंज’’ में मध्य प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल 8 श्रेणी में अवार्ड प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजकोट (गुजरात) में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉनक्लेव में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का अवार्ड प्रदान किया। इस दौरान केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मप्र के नगरीय विकास एवं आवास  विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव और स्टेट मिशन डायरेक्टर सतेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – यहां पढ़िए 19 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को 8 अवार्ड मिलने पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नागरिकों को बधाई दी है तथा विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि आगे भी इसी तरह मिल कर नगरीय विकास की हर योजना में प्रदेश को अव्वल बनाना है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने EOW के डीएसपी के तबादले किये , यहाँ देखें लिस्ट

विशेष श्रेणी अवार्ड में मध्यप्रदेश बेस्ट स्टेट फॉर कन्वर्जेंस में गुजरात के साथ, बेस्ट स्टेट फॉर कंडक्टिंग आईईसी एक्टिविटी में झारखण्ड और अरुणाचल प्रदेश तथा बेस्ट परफार्मिंग एसएलटीसी में उत्तर प्रदेश तथा गुजरात के साथ सह विजेता बना है।

ये भी पढ़ें – Rolls Royce भी उतरी EV मार्केट में, पहली इलेक्ट्रिक कार से उठाया पर्दा, नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

म्युनिसिपल अवार्ड (सिटी लेबल) में बेस्ट परफार्मिंग म्युनिसिपल अवार्ड नगरपालिक निगम देवास को द्वितीय स्थान, बेस्ट परफार्मिंग म्युनिसिपल कॉउंसिल में नगरपालिका परिषद गोहद जिला भिण्ड को द्वितीय और बेस्ट परफार्मिंग नगर पंचायत में नगर परिषद जोबट जिला अलीराजपुर को प्रथम स्थान मिला है। बेस्ट सीएलटीसी अवार्ड नगरपालिक निगम देवास, नगरपालिका परिषद गोहद और नगर परिषद जोबट को मिला है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews