MP Government Job: मप्र में यहां निकली है भर्ती, 90 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

CGPSC Recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (MP Government Job alert 2021) पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश स्टेट पॉलिसी एंड प्लानिंग कमीशन (MP State Policy and Planning Commission-MPSPPC Recruitment 2021) ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट में कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: इंतजार की घड़ियां खत्म! सोमवार को हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

इसके तहत पीएमयू में प्रिंसिपल कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट के पदों पर कुल 23 पदों पर भर्ती की जाएगी।मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं नियोजन आयोग द्वारा निकाली गई कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट http://mpplanningcommission.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन करना है। आवेदन की प्रक्रिया 19 नंबर 2021 से शुरू हो गई है और 30 नवंबर 2021 तक चलेगी।

यहां देखें नौकरी से जुड़ी जानकारी

कुल पद-23

पदों का विवरण–

  • प्रिंसिपल कंसल्टेंट 1
  • सीनियर कंसल्टेंट-10
  • कंसल्टेंट-12

आयु सीमा- कंसल्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष, सीनियर कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष और प्रिंसिपल कंसल्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता-

  • कंसल्टेंट पद- मास्टर्स डिग्री पास ।सरकारी या निजी क्षेत्र के संगठन में एडवाइजरी/कंसल्टेंसी का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव ।
  • सीनियर कंसल्टेंट पद- 60% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री पास ।3 वर्ष का अनुभव ।
  • प्रिंसिपल कंसल्टेंट पद- 60 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री पास।6 वर्ष का अनुभव ।

सैलरी– कंसल्टेंट के पदों के लिए 12 लाख रुपये, सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए 18 लाख और प्रिंसिपल कंसल्टेंट पद के लिए 24 लाख रुपये की वार्षिक सैलरी दी जाएगी। भर्ती विज्ञापन के अनुसार, कंसल्टेंट के पद पर भर्ती होने के बाद प्रति माह 45000 रुपये महीने और सीनियर कंसल्टेंट पद पर 67500 रुपये और प्रिंसिपल कंसल्टेंट पद पर प्रति माह 90 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews