सरकार की बड़ी तैयारी, 2 लाख युवा स्व रोजगार से जुड़ेंगे, संबल 2.0 योजना का होगा शुभारम्भ

सरकार की बड़ी तैयारी, 2 लाख युवा स्व रोजगार से जुड़ेंगे, संबल 2.0 योजना का होगा शुभारम्भ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार 2 जून प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस (2nd June Employment Day) मना रही है । इस अवसर पर जबलपुर में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी 2 जून को प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस के कार्यक्रम होंगे। रोजगार दिवस पर प्रदेश के लगभग दो लाख युवाओं को स्व-रोजगार (youth safe employment) से जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही गरीब कल्याण के लिए संबल 2.0 योजना  (Sambal 2.0 Scheme) और इसके पोर्टल का शुभारंभ भी होगा। राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मंत्रालय में आज गुरुवार को रोजगार दिवस, मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना और निर्माण श्रमिकों को अनुग्रह सहायता वितरण के लिए होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में बैठक की । बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्रम सचिन सिन्हा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह, सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम  पी नरहरि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – राजीव कुमार बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे कार्यभार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना और युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी बैंक लक्ष्य तय कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार, स्व-रोजगार और जन-कल्याण के लिए जारी प्रयासों और नवाचारों को अन्य राज्यों से भी साझा किया जाए। सीएम शिवराज ने कहा कि संबल 2.0 योजना और पोर्टल के शुभारंभ में विद्यार्थियों और युवाओं को भी जोड़ा जाए। बैठक से वर्चुअली जुड़े कलेक्टर जबलपुर ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में होगा।

ये भी पढ़ें – ज्ञानवापी केस में वाराणसी कोर्ट ने किए अहम फैसले, पढ़ें यहां

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews