गोविंद सिंह राजपूत ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

गोविंद सिंह राजपूत ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। “सुरखी मेरे लिए सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं है यह मेरा परिवार है और इसके लिए मैं हमेशा विकास कार्यों का ताना-बाना बुनता रहता हूं। मैं और मेरा परिवार पूर्ण रूप से सुरखी की जनता के लिए समर्पित है। आप लोगों के आशीर्वाद से चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर सुरखी रोज नए विकास के आयाम तय कर रहा है” यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ढगरानिया ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही।

MP: DA वृद्धि सहित अन्य मांगों के लिए बड़ा फैसला, तैयार हुई रूपरेखा, कर्मचारियों का बड़ा निर्णय

उन्होंने कहा कि सुरखी से मेरा 25 वर्षों से नाता है, आपके हर सुख दुख में मैं और मेरा परिवार शामिल होता रहा है और यह रिश्ता हमारा आजीवन चलेगा। सुरखी में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हर घर में पानी पहुंचेगा, यह मेरा पहला संकल्प है, ताकि हमारे गांव की माताएं-बहने पानी के लिए परेशान न हों। हर वर्ग के दर्द को समझने वाली भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए नित नई योजनाएं बनाकर लोगों को लाभांवित कर रही है।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम पंचायत ढ़गरानिया में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए ग्रामवासियों से कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। काम आप बताइए, उन्हें पूरा मैं करूंगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने ग्राम पंचायत ढगरानियां में नल जल योजना, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण सहित कई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, राजकुमार धनौरा, महेंद्र राय, रघुराज सिंह राजपूत, पप्पू राय, हीरेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, लोकेंद्र सिंह, कमल पीपरा, धरमेंद्र आदिवासी, देवेंद्र फुसेकेले सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews