इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड : MP का देश में दूसरा स्थान, इंदौर ने जीते 6 अवार्ड

इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड : MP का देश में दूसरा स्थान, इंदौर ने जीते 6 अवार्ड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore ) ने एक बार फिर मध्य प्रदेश (MP) का मान बढ़ाया है। गुजरात के सूरत में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कांटेस्ट में इंदौर ने विभिन्न कैटेगरी में 6 अवार्ड हासिल किये। इस कॉन्टेस्ट में मध्य प्रदेश ने स्टेट अवार्ड में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सागर ने भी अवार्ड जीते हैं।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुजरात के सूरत में आयोजित “इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्डस कांटेस्ट -2020” (India Smart Cities Awards Contest-2020) में विभिन्न थीम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्मार्ट सिटीज को अवार्ड दिए। कार्यक्रम में इंदौर(Indore News) को विभिन्न केटेगरी में 6 अवार्ड मिले। स्टेट अवार्ड में मध्य प्रदेश (MP News) को दूसरा स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें – साईं बाबा के दर्शन करना है तो ये रहा IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज, यहां देखें पूरा प्लान

कल्चर थीम में इंदौर और चंडीगढ़ को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इसी थीम पर डिजिटल म्यूजियम बनवाने पर ग्वालियर (Gwalior News) को तीसरा स्थान मिला है। इंदौर को हेरिटेज के बेहतर संरक्षण पर यह अवार्ड मिला है। साथ ही इंदौर को स्वच्छता थीम पर म्युनिसिपल बेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम के लिए तिरूपति के साथ संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इंदौर को इकोनामी थीम पर कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए, बिल्ट एनवायरमेंट थीम पर छप्पन दुकान के लिए, इनोवेशन अवार्ड में कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म और सिटी अवार्ड में इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से ओवरआल विनर का अवार्ड दिया गया।

ये भी पढ़ें – पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, 15 मई से पहले पूरा करें ये काम, वरना खाते में नहीं आएगी पेंशन

इसके अलावा अर्बन एनवायरमेंट थीम में संयुक्त रूप से भोपाल (Bhopal News) और चेन्नई विजेता घोषित हुए। भोपाल को क्लीन एनर्जी में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह अवार्ड मिला है। सिटी अवार्ड में राउण्ड-एक में जबलपुर (Jabalpur News) को तीसरा और राउण्ड-तीन में सागर (Sagar News) को दूसरा स्थान मिला है। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटीज को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें – EPFO को लेकर बड़ी अपडेट, जल्द बढ़ सकती है सैलरी लिमिट, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews