आखिर जयवर्धन सिंह ने किसे कहा पनौती? पढ़ें पूरी खबर

आखिर जयवर्धन सिंह ने किसे कहा पनौती? पढ़ें पूरी खबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र कांग्रेस के युवा नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर अप्रत्यक्ष रूप से बड़ा हमला बोला है। भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जयवर्धन सिंह ने सिंधिया का नाम लिए बिना उन्हें पनौती कह दिया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज राजधानी भोपाल (Bhopal News) में नगरीय निकाय सम्मेलन आयोजित किया। पार्टी ने यहाँ नगरीय निकाय में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को बुलाया था। सम्मलेन को कई नेताओं ने सम्बोधित किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह जब बोलने खड़े हुए तो उनके निशाने पर अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation and Steel Minister Jyotiraditya Scindia) आ गए।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त का एक्शन, 8000 रुपये की रिश्वत लेते जिला अस्पताल का एकाउंटेंट गिरफ्तार

जयवर्धन सिंह ने सिंधिया का नाम लिए बिना कहा कि 57 साल तक जिस ग्वालियर में भाजपा का राज था आज वे उस पार्टी में वे चले गए और पनौती बन गए और आज वहां अब हमारे विधायक सतीश सिकरवार का जलवा है। हमारे वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, सुरेश राजे और अन्य साथियों की मेहनत ने 57 साल बाद शोभा सिकरवार को महापौर बनाया मैं उनके पूरे  परिवार को बधाई देता हूँ।

ये भी पढ़ें – आज से भक्तगणों के लिए खुला “महाकाल लोक”, बाबा के दर्शन के साथ यहां का दीदार करने आए भक्त

जयवर्धन ने मुरैना, जबलपुर, छिंदवाड़ा में भी कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सब कमल नाथ जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व का परिणाम है। आज प्रदेश की जनता भी चाहती है कि  2023 में कांग्रेस की सरकार बने और कमल नाथ मुख्यमंत्री बने। जयवर्धन ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जुटने का आह्वान भी मंच से किया।

[dgv_vimeo_video id=”759490169″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews