कमलनाथ का बड़ा आरोप, BJP सरकार युवाओं को रोजगार देने की जगह उन्हें ठग रही है, कांग्रेस लड़ेगी आरपार की लड़ाई

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा- युवाओं ने परीक्षा शुल्क के नाम पर सरकार को क़रीब 45 करोड़ रुपये की भारी भरकम रक़म चुकाई, बदले में युवाओं को बेरोज़गारी ही हासिल हुई।
MP Board Exam

Kamal Nath

Bhopal News : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की BJP सरकार पर युवाओं को ठगने के गंभीर आरोप लगाये हैं, कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार युवाओं से परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क के नाम पर करोड़ों रुपये वसूल रही है लेकिन नौकरी किसी को नहीं दे रही है , कांग्रेस ये बर्दाश्त नहीं करेंगी और सांसद से सड़क तक आर पार की लड़ाई लड़ेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार का लक्ष्य बताते हुए कहा है कि दिसंबर तक सरकार एक लाख युवाओं की भर्ती करेगी लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि मध्य प्रदेश का युवा बेरोजगार है और सरकार उन्हें रोजगार देने की बजे ठग रही है, उनसे करोड़ों रुपये की कमी कर रही है।

कमलनाथ ने सरकार पर लगाये बेरोजगारों को ठगने के आरोप  

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने X पर लिखा- मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने युवाओं को रोज़गार देने की बजाय उन्हें ठगने की एक नायाब तरकीब निकाली है। सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कर बेरोज़गारों से आवेदन शुल्क के नाम पर करोड़ों रुपये लूट लिए और रोज़गार किसी को नहीं दिया।

परीक्षाएं आयोजित करने लेकिन नौकरी नहीं देने के आरोप 

आँकड़ों के मुताबिक़ पिछले 5 वर्षों में 4 शिक्षक पात्रता परीक्षाएँ (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट ‘TET’) आयोजित की गई, जिसमें 12 लाख से अधिक युवा शामिल हुए। इन युवाओं ने परीक्षा शुल्क के नाम पर सरकार को क़रीब 45 करोड़ रुपये की भारी भरकम रक़म चुकाई, बदले में युवाओं को बेरोज़गारी ही हासिल हुई।

सरकार पर आरोप, चयनित 8000 टीचर्स को नियुक्ति नहीं दी  

कमलनाथ ने लिखा- अचरज और हैरानी की बात है कि इन चार परीक्षाओं को पास करने वाले युवाओं में से केवल एक बार के ही युवाओं का टीचर सिलेक्शन टेस्ट हुआ, जिसमें 8000 युवाओं का चयन किया गया, लेकिन इस ठग सरकार ने उन 8000 युवाओं को भी नियुक्ति नहीं दी।

Congress ने आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी 

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा- मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के 50% से अधिक पद रिक्त होने के बावजूद चयनित/पात्र युवाओं को नियुक्ति नहीं देना इस सरकार की षड्यंत्रकारी मानसिकता को उजागर करता है। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि युवाओं को ठगना और उनके भविष्य के साथ छल करना बंद करे, पारदर्शिता के साथ रोज़गार के अवसर मुहैया कराये और परीक्षा शुल्क के नाम लूट खसोट पर लगाम लगाये। कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश के युवाओं को छलने वालों से सड़क से लेकर संसद तक आरपार की लड़ाई लड़ेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews