Corona Vaccine : राहत भरी खबर, कोवैक्सिन और कोवीशील्ड को मंजूरी

वैक्सीन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) का तोहफा मिलने वाला है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आज रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देशवासियों को बड़ी राहत दी है। DCGI ने बताया कि भारत बॉयोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (Covaxine) और सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) द्वारा तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन (Covshield Vaccine) को फिलहाल मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़े… Corona Vaccine : जनवरी से लगेगा टीका, इन राज्यों को पहले मिलेगी वैक्सीन, तैयारियां शुरू

वहीं जायडस कैडिला हेल्थकेयर की जायकोव-डी को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी दी गई है। एक्सपर्ट कमेटी ने दो वैक्सीन कोविडशील्ड और कोवैक्सीन के बारे में बताया। दोनों वैक्सीन के दो डोज जरूरी है।दोनों वैक्सीन सुरक्षित है। इस वैक्सीन से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होगा। साथ ही मैसर्स केडिला हेल्थकेयर को भारत में तीसरे चरण के ​क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति मिली है।

खास बात ये है कि शनिवार को ही सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने डीसीजीआई के पास भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन को अनुमति देने की सिफारिश की थी।

वैक्सीन पर डीसीजीआई की मंजूरी पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन अदार पूनावाला ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का धन्यवाद किया है। पीएम मोदी ने भी अनुमति मिलने के लिए देशवासियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews