Lok Sabha Election 2024 : मप्र में अंतिम चरण का प्रचार थमा, सीएम डॉ मोहन यादव ने की ताबड़तोड़ 139 सभाएं और 49 रोड शो

लोकसभा चुनावों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने 178 विधानसभाएं कवर की, यहाँ उनके कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री ने 139 सभाएं लीं, 49 रोड शो किये, वे 29 में से 25 प्रत्याशियों के नामांकन में भी शामिल हुए, उन्होंने 13 अलग अलग जिलों में रात्रि विश्राम भी किया और इस दौरान कार्यकर्ताओं से मीटिंग भी की।
CM Dr Mohan Yadav

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 7 चरण में हो रहा है, मध्य प्रदेश में चार चरणों में संपन्न हो रहा है यानि मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो रही है। अब तक तीन चरणों में 21 सीटों पर मतदान हो चुका है चौथे और अंतिम चरण में 8 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।

प्रदेश में भाजपा संगठन के सभी नेताओं ने जीतोड़ मेहनत कर भाजपा का सभी 29 सीटें जीतने का दावा मजबूत किया है, प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने भी दिन रात एक कर एक-एक कार्यकर्ता में जोश भरा है, उनमें वो विश्वास पैदा किया है कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की गारंटी है, इस भाव के साथ जनता के बीच जाना है और हुआ भी ऐसा ही।

सीएम डॉ मोहन यादव ने ली 139 सभाएं, 49 रोड शो किये 

अकेले  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से एक दिन भी छुट्टी नहीं ली, वे लगातार प्रवास पर हैं। वे प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने 178 विधानसभाएं कवर की, यहाँ उनके कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री ने 139 सभाएं लीं, 49 रोड शो किये, वे 29 में से 25 प्रत्याशियों के नामांकन में भी शामिल हुए, उन्होंने 13 अलग अलग जिलों में रात्रि विश्राम भी किया और इस दौरान कार्यकर्ताओं से मीटिंग भी की।

सीएम डॉ मोहन यादव का दावा पीएम मोदी को भेंट करेंगे 29 कमल की माला 

कुल मिलाकर मप्र की सत्ता संभालने के बाद डॉ मोहन यादव के लिए बतौर मुख्यमंत्री ये पहला बड़ा अवसर है, उन्हें देश की सत्ता में मध्य प्रदेश की भागीदारी निभाने का अवसर मिला है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखकर आत्मविश्वास से भरे डॉ मोहन यादव पूरे दावे के साथ इसीलिए कह रहे हैं कि हम मध्य प्रदेश से 29 कमल की माला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करेंगे। बहरहाल मप्र में लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया हैं 4 जून को परिणाम बताएगा किसकी जीत हुई और किसकी हार हुई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews