लोकायुक्त एक्शन : एकाउंटेंट 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोकायुक्त एक्शन : एकाउंटेंट 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल लोकायुक्त पुलिस (Bhopal Lokayukta Police) ने कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के एकाउंटेंट को 4 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एकाउंटेंट हरीश आडवाणी ने एक व्यक्ति से उसका मेडिकल बिल पास करने  के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शारदा प्रसाद सोंधिया नामक एक व्यक्ति ने लोकायुक्त भोपाल एसपी को शिकायत की उसके हेपेटाइटिस बीमारी के इलाज का एक बिल लम्बे समय से लंबित है, इसकी राशि 2 लाख 75 हजार रुपए है लेकिन कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल का एकाउंटेंट हरीश आडवाणी उसे परेशान कर रहा है।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 2671 करोड़ 69 लाख 32 हजार की स्वीकृति, 8 जिलों को मिलेगा लाभ

शिकायतकर्ता ने कहा कि अस्पताल का एकाउंटेंट उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने प्लानिंग की। शिकायतकर्ता और एकाउंटेंट की बात कराई। एकाउंटेंट हरीश ने शारदा प्रसाद  से कहा कि शुक्रवार को अस्पताल संचालक डॉ संजय जैन के कमरे के ठीक सामने मिलना, वहां वो अपनी टेबल पर बैठा मिलेगा।

ये भी पढ़ें – सरकार का बड़ा फैसला, चाहें कितनी बार MLA बने हो, पेंशन एक टर्म की मिलेगी

समय और दिन तय होने पर लोकायुक्त की टीम सादा वर्दी में वहां तैनात हो गई और जैसे ही शारदा प्रसाद ने एकाउंटेंट हरीश आडवाणी को रिश्वत के 4 हजार रुपये दिए लोकायुक्त टीम ने इशारा मिलते ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।  अस्पताल में लोकायुक्त की कार्यवाही से हड़कंप मच गया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की  धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में राष्ट्रगान हुआ अनिवार्य

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews