मध्यप्रदेश : सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह का ट्वीट, भड़की बीजेपी

दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने ट्वीट को लेकर चर्चा से ज्यादा विवादों में रहने वाले राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह फिर एक बार अपने ट्वीट को लेकर निशाने पर आ गए है, इस बार उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर को लेकर एक विवादित वीडियो शेयर किया है, वीडियो में विनायक दामोदर सावरकर पर एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप है, वही सावरकर पर ब्रिटिश से 60 रुपये प्रति माह पेंशन लेने के भी आरोप लगाए गए है, इस वीडियो पर बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1540140811308113921

यह भी पढ़ें… कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश, जल्द मिलेगा लाभ

वीर सावरकर पर दिग्विजय के बयान को लेकर मंत्री सारंग का पलटवार
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इससे दुर्भाग्यपुर्ण कुछ नहीं होगा, वो क्रांतिकारी जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, वो सावरकर जी के लिये इस तरह की बातें करना शर्मनाक और दुर्भाग्यपुर्ण है, दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिये इस तरह की बातें करते हैं, वीर सावरकर ने जो कुछ इस देश की आजादी के लिये किया, दिग्विजय सिंह जैसे लोगों के सर्टिफिकेट की उन्हें जरूरत नहीं है इस तरह के बयान से दिग्विजय 10 जनपथ पर अपने नंबर बढ़ा लें, लेकिन देश की जनता इस तरह के बयानों में नहीं आने वाली, वीर सावरकर का जीवन उत्कृष्ट रहा है, वीर सावरकर के क्रांतिकारी विचारों का अनुसरण देश का युवा करता है।

[dgv_vimeo_video id=”723639637″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews