ऊर्जा मंत्री तोमर को Twitter पर मिली शिकायत, फीडर प्रभारी निलंबित, 1 को नोटिस

ऊर्जा मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के रेल मंत्री पीयूष गोयल (Railway Minister Piyush Goyal) के बाद अब मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री (MP Energy Minister) भी ट्वीटर पर एक्टिव हो गए है और लोगों की समस्याओं को तेजी से समाधान कर रहे है। ताजा मामला सीहोर (Sehore) से सामने आया है, जहां ट्वीटर (Twiiter) से मिली शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और फीडर प्रभारी को निलंबित (Suspended) कर दिया।

यह भी पढ़े.. Eclipse 2021: जानें फिर कब लगेगा सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण, भारत पर क्या पड़ेगा असर

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक और शिवराज सरकार (Shivraj Government) में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ट्वीटर पर शिकायत मिली थी कि सीहोर जिले के विद्युत वितरण केंद्र श्यामपुर के अंतर्गत ग्राम कादराबाद में 11 केवी लाइन पेड़ के सहारे बंधी है, इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जाँच करवाई गई, जो कि सही पाई गई।

यह भी पढ़े.. Driving Licence: अब बिना RTO टेस्ट के बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नए नियम

इसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar)  ने फीडर प्रभारी  देवी प्रसाद तिवारी को निलंबित कर दिया गया और कनिष्ठ यंत्री  दीपक कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस(Show Cause Notice) जारी किया गया। इसके साथ ही प्रबंधक सीहोर को निर्देशित किया गया है कि यह सुनिश्चित करें कि इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति नहीं हो। वही अब नया बिजली (Electricity) का खम्बा लगा दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews