Bhopal : क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच को इनाम में 5 लीटर पेट्रोल, हर्षा भोगले ने ली चुटकी

Bhopal : क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच को इनाम में 5 लीटर पेट्रोल, हर्षा भोगले ने ली चुटकी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में पेट्रोल डीज़ल (petrol diesel price) की कीमतों में आग लगी है और इससे लोगो के बीच नाराजगी का आलम ये है कि वो अलग अलग तरीके से इसे बयां कर रहे हैं। राजधानी में ऐसा ही एक रोचक वाकया सामने आया जब पेट्रोल की कीमत पर चुटकी लेते हुए इसे सबसे बड़ा ‘इनाम’ घोषित कर दिया। इसपर अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijay singh) और मशहूर भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और पत्रकार हर्षा भोगले (harsha bhogle) ने ट्वीट (tweet) करते हुए चुटकी ली है।

ये भी देखिये- ‘3 idiots’ के रेंचो बनाएंगे बर्फ की सुरंग, इससे पहले किया था सोलर हिटेड टेंट का आविष्कार

दरअसल, कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला (congress leader manoj shukla) द्वारा करोंद में स्थानीय स्तर पर मनोज शुक्ला प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच (cricket match) का आयोजन किया गया। इस मैच में फाइनल के दौरान सनराइज़र्स 11 और शगीर तारिक 11 नाम की टीमें आमने सामने थी और मैच सनराइज़र्स 11 के खाते में गया। इसके बाद विजेता टीम के खिलाड़ी सलाउद्दीन अब्बासी को मैन ऑफ द (man of the match) मैच चुना गया। कहानी इसके बाद मजेदार मोड़ लेती है, सलाउद्दीन अब्बासी जब मैन ऑफ द मैच का खिताब लेने स्टेज पर गए तो उन्हें इनाम के तौर पर 5 लीटर पेट्रोल से भरा हुआ (5 liter petrol can) कैन दिया गया। बस इसके बाद क्या था, मैदान ठहाकों से गूंज उठा। ये खबर चर्चाओं में आने के बाद मशहूर भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “ये एक उपयोगी इनाम है।” वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि  “मनोज शुक्ला जी को ये सराहनीय कार्य करने पर बधाई।”

इस प्राइज सेरेमनी के बाद टूर्नामेंट के आयोजक और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध के लिए ये सांकेतिक तरीका आजमाया गया है। इस इनामी पेट्रोल कैन के ऊपर लिखा है ‘मोदी ब्रांड अनमोल पेट्रोल’। 5 लीटर की कीमत 510 रुपये। इसी के साथ कैन के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगी हुई थी। अब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लेने वाले राज्यों में शामिल है और यहां कई स्थानों पर प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 के पार है, वहीं सादा पेट्रोल भी 98 रूपये लीटर बिक रहा है। ऐसे में ये अनोखा विरोध अप चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews