Hindi News

MP Board: कक्षा 9 वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों को मिलेंगे ये अवसर

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल  (MP Board of Secondary Education) के 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम 2021 घोषित कर दिए है।  छात्र अधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in  पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। MP Board 2021 कक्षा 9-11 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के आधार पर जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना, ओलावृष्टि के भी आसार

दरअसल, MP Board द्वारा कक्षा 9 और कक्षा 11 के परिणाम 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2020 तक आयोजित रीविजन टेस्ट में छात्रों के प्रदर्शन और इस साल 1 फरवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित की गई अर्धवार्षिक परीक्षाओं के आधार पर जारी किए गए हैं। MP Board 2021 कक्षा 9, 11 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के आधार पर जारी किए गए हैं। छात्र यदि कुल 6 विषयों में से 5 में पास हैं तो उन्हें उत्तीर्ण घोषित किया गया है। वहीं जिन स्टूडेंट्स के एक से ज्यादा सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत अंक नहीं हैं उन्हें ग्रेस में 10 मार्क्स दिए गए हैं।

विद्यार्थियों को मिलेंगे ये अवसर

यदि विद्यार्थी को दो अथवा अधिक विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं हुए हो, तो उसे परीक्षा के लिए द्वितीय अवसर प्रदान किया जाएगा। ऐसे विषय, जिनमें विद्यार्थी द्वारा पूर्व परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं किए गए थे, उन्हें उन विषयों में पुनः परीक्षा देनी होगी। द्वितीय अवसर उन विद्यार्थियों को भी दिया जाएगा, जो रिवीजन टेस्ट एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा दोनों में से किसी भी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए थे लेकिन उन्होंने सत्र 2020-21 में शासकीय विद्यालय में प्रवेश लिया था।

यह भी पढ़े.. MP BOARD: 12वीं की परीक्षा को लेकर जून के पहले सप्ताह में होगा फैसला

बता दे कि बीते महिने ही स्कूल शिक्षा विभाग  (School Education Department) ने अपने आदेश में साफ कहा था कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों (Government School) में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। विद्यार्थियों का मूल्यांकन अकादमिक सत्र के दौरान लिए गए रिवीजन टेस्ट और अर्द्धवार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। सभी शालाओं को  परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों के लिए विमर्श पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित दिए गए थे।

MP Board 9-11th Result 2021 ऐसे करें चेक

स्‍टेप 1: सबसे पहले वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे 9वीं, 11वीं के रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: अब रिजल्‍ट पेज पर अपना जिला, ब्‍लॉक, स्‍कूल, क्‍लास भरकर कैप्‍चा दर्ज करें।
स्‍टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्‍टेप 5: अब इसे चेक कर लें।
स्‍टेप 6: भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।

mp board 2021

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews