MP By Election : भाजपा में जश्न का माहौल, कांग्रेस पर कसा ये तंज

MP By Election : भाजपा में जश्न का माहौल, कांग्रेस पर कसा ये तंज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP By Election) में एक लोकसभा और तीन विधानसभाओं के लिए जारी मतगणना का परिणाम तो देर शाम तक आएगा लेकिन जो रुझान सामने आ रहे हैं उसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री , प्रदेश अध्यक्ष सहित सरकार के मंत्री आपस में ख़ुशी साझा कर रहे हैं।  इस बीच भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने परिणामों के रुझानों को देखते हुए ट्वीट कर कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लिया है।  वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया – दूसरों के लिखे ट्वीट पोस्ट करने से चुनाव नहीं जीते जाते , कमलनाथ जी चुनाव जीतने के लिये पसीना बहाना पड़ता है। कांग्रेस के कार्यकर्ता ट्विटर पर चिड़िया उड़ाते रहे जबकि भाजपा के कार्यकर्ता चाहें वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी ये लोग दिन रात एक किये रहे परिणाम सबके सामने हैं।

ये भी पढ़ें – युवराज सिंह ने किया वापसी का एलान , बोले- “पब्लिक डिमांड पर फिर लौट रहा हूँ”

गौरतलबी है कि मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ है, इसके लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था।  वोटों की गिनती आज मंगलवार 2 नवम्बर को की जा रही है।  ताजा स्थिति तक भाजपा तीन सीटों पर जबकि कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है।

ये भी पढ़ें – MP उपचुनाव मतगणना जारी

[dgv_vimeo_video id=”641426457″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews