
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में होने जा रहे उप चुनावों (MP By Election 2021) को लेकर पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई है। आज मंगलवार को कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सियासी हलचल भी बढ़ गई है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रत्याशियों घोषित करने से कांग्रेस बढ़त मिल रही होती तो उसकी ये दुर्गति नहीं होती।
ये भी पढ़ें – कांग्रेस ने किया उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान..
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रत्याशी तो सभी पार्टियों को घोषित करना है उसकी एक समय सीमा है कोई आज करेगा कोई कल ? उन्होंने कांग्रेस के बढ़त लेने के सवाल पर कहा कि यदि प्रत्याशी घोषित करने से बढ़त मिल रही होती तो कांग्रेस की आज ये हालत नहीं होती।
ये भी पढ़ें – Bhopal : भवभूति अलंकरण एवं वागीश्वरी पुरस्कार समारोह संपन्न, पल्लवी त्रिवेदी सहित कई साहित्यकार सम्मानित
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अरुण यादव के सपने देखने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा उनके सपने नहीं देख रही, हम तो पहले से ही ओवर लोडेड हैं। अरुण यादव जिस विचारधारा में हैं वहीं ठीक हो जाएँ यही पर्याप्त है। उन्हें ये सोच बदलना चाहिए वर्ना ऐसी दुर्गति होती रहेगी।
[dgv_vimeo_video id=”623472034″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

