MP By- Election : शिवराज की कांग्रेस को चेतावनी, डराना धमकाना बंद करें, शालीनता से मतदान करने दें

MP By- Election : शिवराज की कांग्रेस को चेतावनी, डराना धमकाना बंद करें, शालीनता से मतदान करने दें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव (MP By Election) में आज शनिवार को मतदान हो रहा है। सभी जगह लगभग शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है इसी बीच पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में मारपीट और डराने धमकाने की शिकायत आई है जिसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस (Congress) को चेतावनी दी है।

मध्यप्रदेश में लोकसभा खंडवा और तीन विधानसभा पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट में उप चुनाव (MP By Election) है , आज बुधवार को मतदान हो रहा है।  मतदाता इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा है। वैक्सीनेशन के कारण लोग भयमुक्त होकर लाइन में लगे है और  अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि – कांग्रेस उपचुनाव (MP By Election) में संभावित पराजय से बौखला गई है। चुनाव के पहले भी उन्होंने अनैतिक साधनों का इस्तेमाल किया, पैसे बांटे, गुंडागर्दी और दादागिरी की। विशेषकर पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में मारपीट की जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP को फिर बड़ी सौगात देंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, रविवार को इंदौर से 3 नई फ्लाइट होगी शुरु

सीएम शिवराज ने कहा- पृथ्वीपुर शहर में पोलिंग बूथ 94 सहित 192, 111, 55, 56, 57, 58 पोलिंग बूथों पर जनता को धमकाया जा रहा है। यहां तक कि भाजपा के पोलिंग एजेंट को डराने-धमकाने, मारने-पीटने का काम हो रहा है। अनैतिकता की हद हो गई है।

ये भी पढ़ें – उपचुनाव : मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने लिया चुनाव बहिष्कार का फैसला

उन्होंने कहा – कांग्रेस के नेता, अधिकारियों व कर्मचारियों को अपमानित कर रहे हैं। कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी जा रही है। अनुचित साधनों और गुंडागर्दी से कांग्रेस जीत नहीं सकती है। जनता जाग गई है! जनता वोट देने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन कांग्रेस अनैतिक साधनों का उपयोग कर चुनाव जीतो की रणनीति पर चल रही है, जो आज आज के दौर में सफल नहीं होगी। कांग्रेस कर्मचारियों को डराना, धमकाना बंद करें और शालीनता से चुनाव लड़े; जनता को निर्भय होकर मतदान करने दे।

ये भी पढ़ें – MP By-Election : मतदान के बीच कैलाश का बड़ा बयान, परिणाम को लेकर कही ये बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews